क्या आपको अभी तक नहीं पता कि आपकी राशि (Zodiac Signs) क्या है? सभी नाम की राशियां होती हैं, आप भी अपने नाम की राशि जानना चाहते हैं लेकिन पता नहीं कैसे जाने? अपने नाम की राशि जानने के लिए नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल होता है, वह भी हिंदी भाषा में लिखा हुआ। चलिए देखते हैं आखिर नाम के पहले अक्षर से राशि कैसे देखी जाती है?

Table of Contents
नाम के अनुसार राशियाँ (Zodiac Signs by Name)
नाम के अनुसार अपनी राशि जानने के लिए आपको अपने नाम का पहला अक्षर निकालना पड़ता है। आप अपने नाम को हिंदी में लिखें और उसमें पहला अक्षर देखें कौन सा है। नीचे एक लिस्ट दी गई है आपका नाम का पहला अक्षर जिस भी राशि में आता हो वही आपकी राशि होगी।
| राशि | नाम के पहले अक्षर |
|---|---|
| मेष (Aries) | चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ |
| वृषभ (Taurus) | ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो |
| मिथुन (Gemini) | का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा |
| कर्क (Cancer) | ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो |
| सिंह (Leo) | मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे |
| कन्या (Virgo) | टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो |
| तुला (Libra) | रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते |
| वृश्चिक (Scorpio) | तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू |
| धनु (Sagittarius) | ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे |
| मकर (Capricorn) | भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी |
| कुंभ (Aquarius) | गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा |
| मीन (Pisces) | दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची |
सबसे अच्छी राशि कौन सी होती है?
सभी राशियां अच्छी होती हैं और सभी खराब भी होती है, यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यही सत्य है। सभी राशियां अलग-अलग समय पर शुभ और अशुभ होती हैं। कौन सी राशि शुभ है या अशुभ, यह ग्रह नक्षत्र पर निर्भर करता है। जिस राशि के ग्रह नक्षत्र वेदों के अनुसार अच्छे होते हैं उनको सुख और लाभ मिलता है, वही जिन राशियों के ग्रह नक्षत्र सही नहीं होते उन्हें अशुभ माना जाता है और उन्हें थोड़ा परिश्रम करना पड़ता है। उन्हें छोटी-मोटी कठिनाइयां आती रहती हैं।
सबसे शुभ राशि
सबसे शुभ राशि की बात करें, तो धनु राशि को सबसे शुभ माना जाता है और इसका कारण है बृहस्पति ग्रह। धनु राशि को सबसे शुभ इसीलिए माना जाता है, क्योंकि इस राशि का गुरु बृहस्पति है जिसे ज्ञान और सुख समृद्धि का भंडार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस राशि के लोगों को सुख समृद्धि जल्दी और अधिक मिलती है।


