एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की सैलरी 2025: जानिए In-Hand सैलरी, भत्ते, शहरों के अनुसार वेतन और प्रोमोशन

स्टेनोग्राफर इनहैंड सैलेरी: कर्मचारी चयन आयोग में एक बेहतरीन पोस्ट होती है जिसे एसएससी स्टेनोग्राफर कहते हैं। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सबसे अधिक पसंदीदा पोस्ट होती है। आज हम इस आर्टिकल में स्टेनोग्राफर के वेतन के विषय में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके आलावा स्टेनोग्राफर के कार्यों के बारे में भी बात करेंगे। तो चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की सैलरी 2025

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की सैलरी 2025

सबसे पहले हम बात करेंगे, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए चयनित उम्मीदवारों की। आपको बतादें की, सी ग्रेड पदों के लिए 51,000 रुपये तक का वेतन प्रतिमाह दिया जाता है और अगर आपका चयन ग्रेड डी के लिए हुआ है तो यह मासिक वेतन घटकर 36,000 रुपये तक आ जाता है।

यह वेतन कई फैक्टर पर निर्भर होता है जैसे आप जहाँ जोइनिंग हुए हैं वहां कितनी महगाई हैं। महंगे शहरों में DA, TA और HRA जैसे भत्ते बढ़कर मिलते हैं इसी लिए सैलरी भी कुछ बढ़कर आती है, जैसे:

  • बेसिक पे: ₹44,900
  • महंगाई भत्ता (DA): लगभग 42% (₹18,858)
  • यात्रा भत्ता (TA): ₹3,600
  • HRA (शहर पर निर्भर): ₹3,600 से ₹10,000

डिडक्शन के बाद इन-हैंड सैलरी, लगभग ₹50,000 से ₹52,000 प्रति माह तक मिलती है। उम्मीद है आप इसे ठीक से समझ गए होंगे।

Read Also: SBI PO की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे! हर महीने ₹82,000 तक की कमाई, गांव के छात्रों के लिए सुनहरा मौका

स्टेनोग्राफर की इन-हैंड सैलरी

इन हैंड सैलरी की बात करें, तो एसएससी सस्टेनोग्राफर को महीने में 51,000 रुपये तक मिलते है। ध्यान रहे यह ग्रेड C के स्टेनोग्राफर की इन हैंड सैलरी है जोकि सभी प्रकार के टैक्स (डिडक्शन) काटने के बाद उनके कहते में आती है। वहीँ अगर, ग्रेड डी के स्टेनोग्राफर हैं तो उन्हें सभी डिडक्शन के बाद 36,000 खाते में आते हैं। यह एक अच्छी सैलरी होती है।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की सैलरी 2025
स्टेनोग्राफर की इन-हैंड सैलरी

कुछ परिस्थितियों में कर्मचारियों को ओवरटाइम पेमेंट भी मिलता है। ओवरटाइम ग्रेड डी के कर्मचारियों को अधिक मिलता है क्योंकि उनके लेवल पर काम पेंडिंग में अधिक रहता है। बोनस से लेकर ओवरटाइम का पेमेंट महीने में अच्छा खासा हो जाता है।

शहरों के अनुसार सैलरी में अंतर (HRA क्लासिफिकेशन के आधार पर)

अलग अलग शहरों में कर्मचारियों का वेतन भी अलग अलग देखने को मिलता है। SSC स्टेनोग्राफर की पोस्टिंग किसी भी शहर में हो सकती है। भारत सरकार ने शहरों को HRA के हिसाब से 3 श्रेणियों में बाँटा है – X, Y और Z। इसी आधार पर वेतन भी बदलता है।

शहर श्रेणीGrade C सैलरी (₹)Grade D सैलरी (₹)
X City (Delhi, Mumbai आदि)₹51,300₹38,000
Y City (Jaipur, Bhopal आदि)₹48,750₹36,500
Z City (छोटे कस्बे)₹43,500₹34,000

SSC Stenographer को मिलने वाले भत्ते

किसी भी सरकारी नौकरी की सबसे अच्छी खासियत सही होती है कि उसमें आपको मासिक वेतन के साथ कई सारे भत्ते भी मिलते हैं। इन सभी भक्तों को जोड़कर ही महीने में इन हैंड सैलरी आपके खाते में आती है। स्टेनोग्राफर को भी कई भत्ते मिलते हैं जैसे:

  • DA (महंगाई भत्ता): हर 6 माह में बढ़ता है
  • HRA: 8%, 16% या 24% शहर पर निर्भर
  • TA: यात्रा के लिए मासिक भत्ता
  • LTC: लीव ट्रैवल कन्सेशन
  • CGHS: मेडिकल सुविधा
  • Pension और PF सुविधा

यह सभी भत्ते स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी दोनों को मिलते हैं, आपको जो इन हैंड सैलरी आएगी वह इनको जोड़कर ही बनती है।

Read Also: SSC CHSL पोस्ट की सैलरी कितनी होती है? 5 साल बाद एसएससी सीएचएसएल कर्मचारी को मिलती है इतनी सैलरी

निष्कर्ष: अच्छी सैलरी वाली नौकरी

अगर 2025 में आप कोई अच्छी सैलरी वाली नौकरी ढूंढ रहे हैं वह भी सरकारी नौकरी, तो आपके लिए स्टेनोग्राफर से बेहतरीन कोई भी नौकरी नहीं नजर आएगी। यह एक सरकारी नौकरी तो है ही साथ ही इसमें ग्रेड C और ग्रेड D दोनों लेवल पर अच्छी वेतन मिलती है। इसमें आप ओवरटाइम करके भी 4000 से 5000 महीने के एक्स्ट्रा निकाल सकते हैं। कुछ साल के अनुभव के बाद इसमें सैलरी इंक्रीमेंट भी किया जाता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर बताई गई सैलरी से संबंधित सभी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध प्रमुख स्रोतों से ली गई है अगर कोई गलती मिलती है तो लेखक की जिम्मेदारी नहीं है आप ऑफिशल साइट पर जांच करें।

2 thoughts on “एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की सैलरी 2025: जानिए In-Hand सैलरी, भत्ते, शहरों के अनुसार वेतन और प्रोमोशन”

  1. Pingback: MPPSC FSO Bharti 2025: 1.15 लाख तक की सैलरी, जानें पूरी प्रक्रिया और पात्रता - MP Tech & Jobs

  2. Pingback: RRB Technician Recruitment 2025: 6180 पदों पर रेलवे ने निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 - MP News Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top