सीधी में टाइगर रिजर्व कर्मचारी की आत्महत्या! सुसाइड नोट में अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप,

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें टाइगर रिजर्व के एक कर्मचारी ने अपने क्वार्टर में ही आत्महत्या कर ली। मृतक कर्मचारियों का नाम राम सजीवन कुशवाहा बताया जा रहा है जिसने अपने ऊपर के अधिकारियों की प्रताड़ना के चलते ऐसा आत्मघाती कदम उठाया और खुद को ही समाप्त कर लिया। इसके लिए जांच अभी जारी है। आईए जानते हैं इसकी पूरी कहानी क्या है?

सीधी में टाइगर रिजर्व कर्मचारी की आत्महत्या

सीधी ज़िले का है मामला

दरअसल, मंगलवार को सीधी जिले की एक खबर ने सबको हैरान कर दिया, जब संजय टाइगर रिजर्व के नियमित कर्मचारी ने अपने सरकारी क्वार्टर में ही आत्महत्या कर ली। बाद में, लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मृतक कर्मचारियों के पॉकेट से तीन चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी पाया है। सुसाइड नोट में राम सजीवन कुशवाहा में अपने अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है और यह लिखा है कि मुझे परेशान किया जाता है इसीलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है।(Sidhi News)

वाइल्डलाइफ के एक्टिविस्ट संजय दुबे की एंट्री

इस मामले में वाइल्डलाइफ के एक्टिविस्ट संजय दुबे ने मामले को खूब गंभीरता से लिया और इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से गुहार लगाई है। संजय दुबे का कहना है कि ऐसे अधिकारियों की वजह से और भी कर्मचारी आत्महत्या कर सकते हैं।

संजय दुबे ने लगाया रिजर्व के उपनिदेशक राजेश कन्नी पर बड़े आरोप

संजय दुबे ने सीधे तौर पर कहा है कि सीधी में हुई इस आत्महत्या कब जिम्मेदार संजय टाइगर रिजर्व का उपनिदेशक राजेश कन्नी है। राम सजीवन ने आत्मघाती कदम राजेश कन्नी द्वारा दिए गए मानसिक तनाव के कारण उठाया है। संजय दुबे ने इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की है और आश्वासन मांगा है की राजेश कन्नी कड़ी कानूनी करवाई होनी चाहिए। और मृतक के परिवार को सभी संभव सहायता सरकार से मिलनी चाहिए।

संजय दुबे ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

संजय दुबे का सीधा निशाना राजेश कन्नी पर है इसीलिए सीएम को लिखे गए पत्र में उन्होंने दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने की बात की है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस पर जल्द ही प्रतिक्रिया देंगे, और मामले को स्पष्ट रूप से समझेंगे।

सीधी में टाइगर रिजर्व कर्मचारी की आत्महत्या
सीधी में टाइगर रिजर्व कर्मचारी की आत्महत्या

इस मामले के चलते सीधी जिले के लोग हैरान है क्योंकि इससे पहले ऐसी घटना संजय टाइगर रिजर्व में नहीं देखी गई। पुलिस भी इसके पीछे ठोस सबूत ढूंढ रही है और वजह देख रही है। (Sidhi News)

कितना पुराना है संजय टाइगर रिजर्व, सीधी

संजय टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 1975 में बनाया गया था। इसे संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है। पहले तो यह है छोटा उद्यान था लेकिन बाद में इसे 2008 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। यहां मुख्य रूप से बाघ , तेंदुए, किरण आदि जानवर बहुत हैं।

Read Also:

लाडली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन पर तोहफा! लाडली बहन योजना की किस्त ₹1250 नहीं ₹1500 मिलेगी इस बार, जानिए किसे मिलेगा फायदा

एमपी बारिश अपडेट: 5 से 8 जुलाई तक आफत की बारिश! MP के इन 24 जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलना खतरे से खाली नहीं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top