मध्य प्रदेश में जिलों के संभागों में बांटा गया है कई जिलों को मिलाकर एक संभाग बना दिया जाता है। 2025 में मध्य प्रदेश में कुल 10 संभाग है और इन 10 संभागों में कुल 55 जिले शामिल हैं। कुछ जिले तो 2025 में ही बनाए गए हैं। आईए जानते हैं एमपी में कौन से नए जिले की संभाग में जोड़े गए हैं।

Table of Contents
संभाग क्या होता है?
मध्य प्रदेश में राज्य व्यवस्था में जिलों को एक समूह में बनाया गया है और उसे ही संभाग नाम दिया गया है। कई जिलों को मिलाकर एक संभाग बना दिया जाता है। संभागों में कुछ संभाग बड़े हैं और कुछ संभाग छोटे हैं जिनमे कम जिले शामिल है। संभागों की संख्या नीचे बताई गई है।
मध्य प्रदेश के कुल संभागों की संख्या
मध्य प्रदेश में वर्तमान में 10 संभाग है जिनके नाम नीचे दिए गए हैं:
- ग्वालियर संभाग
- भोपाल संभाग
- चंबल संभाग
- इंदौर संभाग
- नर्मदा पुरम संभाग
- जबलपुर संभाग
- रीवा संभाग
- उज्जैन संभाग
- शहडोल संभाग
- सागर संभाग
इन संभागों में कम और ज्यादा जिले शामिल है जिनमे ज्यादा जिले शामिल है, वह बड़े संभाग है और जिनमे कम जिले शामिल हैं वह छोटा संभाग हैं।
मध्य प्रदेश के सभी संभाग और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम
| क्रमांक | संभाग का नाम | जिले के नाम |
|---|---|---|
| 1 | भोपाल संभाग | भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा |
| 2 | चंबल संभाग | मुरैना, श्योपुर, भिंड |
| 3 | ग्वालियर संभाग | ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना |
| 4 | इंदौर संभाग | अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन |
| 5 | जबलपुर संभाग | बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, पांढुर्ना |
| 6 | नर्मदापुरम संभाग | बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम |
| 7 | सागर संभाग | छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी |
| 8 | शहडोल संभाग | अनूपपुर, शहडोल, उमरिया |
| 9 | उज्जैन संभाग | आगर मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन |
| 10 | रीवा संभाग | रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर |
मध्य प्रदेश में सबसे छोटा संभाग
अगर मध्य प्रदेश के सबसे छोटा संभाग की बात करें तो इसमें सबसे छोटा संभाग चंबल संभाग है जिसमें केवल तीन जिले ही शामिल है, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिले। छोटा संभाग होने के बाद भी यह काफी चर्चित संभाग है क्योंकि शिवपुरी जैसे जिले टूरिस्ट के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन है।
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े संभाग वह है जिनमें सबसे अधिक जिले आते हैं। यानी मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग इंदौर संभाग है जिसमें 08 जिले शामिल किए गए हैं इन जिलों के नाम धार, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी है।
संभाग कैसे बनते हैं?
संभाग बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है इसे पहले प्रस्ताव के रूप में लोकसभा में दिया जाता है। बाद में इसे स्वीकार होने के बाद एक संभाग बनाया जाता है। संभाग में कई जिले शामिल हो सकते हैं। यह कोई तय नहीं किया गया है कि एक संभाग में कितने जिले शामिल होंगे।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश में 10 संभागों में एक संभाग सबसे बड़ा संभाग है जो की इंदौर संभाग है इसमें सबसे अधिक जिले शामिल हैं। वहीं सबसे छोटा संभाग में कुल तीन जिले शामिल हैं जो की चंबल संभाग है। मध्य प्रदेश एक शानदार टूरिस्ट प्लेस का प्रदेश है, यहां बाहरी टूरिस्ट का भी आना जाना रहता है।



Pingback: MP Jila Code List 2025: मध्य प्रदेश के जिलों के कोड की लिस्ट, PDF फाइल के साथ - MP News Hindi
शिवपुरी Gwalior sambhag ka hai naki चंबल