MP News Maheshwar: महेश्वर को जिला बनाने की मांग तेज़, अब हर पंचायत देगी समर्थन

MP News Maheshwar: मध्य प्रदेश में हाल ही में रीवा जिले के समीप मनगवां क्षेत्र को काफी सालों से जिला बनाने के लिए आंदोलन चल रहे थे इसी साल, उसे एक जिला बना दिया गया। एमपी में कई सारे ऐसे गांव क्षेत्र हैं जो अब थोड़ा विकसित हो गए हैं और वहां के लोग चाहते हैं कि उनका यह क्षेत्र भी अब जिला बन जाए। खरगोन जिले का एक क्षेत्र भी ऐसा ही है जहां के लोग उसे क्षेत्र को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। आईए जानते हैं पूरा सच क्या है?

Demand to make Maheshwar district

दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक क्षेत्र है महेश्वर जहां के लोग महेश्वर को एक अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं और कई क्षेत्रों में तो इसके लिए आंदोलन भी किए गए। महेश्वर अब काफी विकसित हो चुका है इसीलिए लोग इसे जिला बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। महेश्वर के लोगों को कुछ कागजी कार्रवाई और कार्य के लिए आसपास के जिलों में भटकना पड़ता है , इसीलिए वहां के लोग ऐसी मांग कर रहे हैं।(MP News Maheshwar)

महेश्वर

महेश्वर एक बहुत ही खास और सुंदर जगह है, जो मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे बसी हुई है। यह जगह अपने पुराने इतिहास, धार्मिक महत्व और मशहूर महेश्वरी साड़ियों के लिए जानी जाती है। पहले के समय में, 18वीं सदी में, रानी अहिल्याबाई होल्कर ने यहां से शासन किया था।

  • महेश्वर की साड़ियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं। ये साड़ियाँ हाथ से बुनी जाती हैं और इन पर सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं, जो दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। यहाँ का किला, जिसे अहिल्या फोर्ट कहा जाता है, बहुत ही ऐतिहासिक है और अब एक हेरिटेज होटल भी बन गया है।
  • महेश्वर को “गुप्त काशी” भी कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत से पुराने मंदिर और शिव मंदिर हैं। यहाँ राजराजेश्वर मंदिर, अहिल्येश्वर मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे बड़े मंदिर हैं जहाँ लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं।
  • नर्मदा नदी के किनारे बसे होने के कारण यह जगह बहुत शांत और पवित्र मानी जाती है। लोग यहां घूमने, पूजा करने और सुकून पाने आते हैं। महेश्वर सच में एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह है।

नर्मदा नदी के किनारे बसे होने के कारण यह जगह बहुत शांत और पवित्र मानी जाती है। लोग यहां घूमने, पूजा करने और सुकून पाने आते हैं। महेश्वर सच में एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह है।

Read Also: रीवा का सबसे बड़ा ब्रिज आखिर कहां है? जानें इसकी लंबाई, खासियतें और छुपे हुए राज

Read Also: MP में आई मानसूनी आफत! इन 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ग्वालियर-इंदौर सबसे ज्यादा खतरे में

मंडलेश्वर और महेश्वर को जिला बनाने की आवाज़ तेज़

महेश्वर और मंडलेश्वर के लोग अब मिलकर एक बड़ी मांग उठा रहे हैं – कि इन दोनों क्षेत्रों को मिलाकर नया जिला बनाया जाए। मंडलेश्वर नगर परिषद के अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने साफ कहा कि हमें एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि “महेश्वर जिला बनाओ संघर्ष समिति” हर गांव, पंचायत और संस्था से सुझाव लेकर सरकार के सामने मजबूत तरीके से रखेगी कि महेश्वर को जिला बनाया जाए।

Search On Google : Demand to make Maheshwar district

बैठक में कई स्थानीय नेताओं ने भी अपने विचार रखे और समर्थन दिया।

मंडलेश्वर के वकील संजीव मोयदे ने बताया कि महेश्वर के पास सब जरूरी सुविधाएं हैं – जैसे मंडलेश्वर में पहले से जिला कोर्ट चल रहा है। महेश्वर की साड़ियां दुनियाभर में मशहूर हैं, यहां का किला और धार्मिक जगहें बहुत प्रसिद्ध हैं। नर्मदा नदी के किनारे बसे इस शहर को जिला बनने से बड़ा फायदा होगा।

अगर महेश्वर जिला बनेगा, तो यहां के लोगों को सरकारी कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। रोजगार के मौके बढ़ेंगे और गांव-गांव में विकास होगा। अब यह सिर्फ मांग नहीं, बल्कि एक संगठित जनआंदोलन बन चुका है।

1 thought on “MP News Maheshwar: महेश्वर को जिला बनाने की मांग तेज़, अब हर पंचायत देगी समर्थन”

  1. Pingback: MP आदर्श जनजातीय विद्यालय अतिथि शिक्षक भर्ती, MP Guest Teacher Vacancy 2025 Walk-In Interview - MP Tech & Jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top