Thar Facelift 2025: थार का नाम सुनते ही ऑफरोडिंग, दमदार स्टाइल और रफ-टफ लुक दिमाग में आ जाता है। साल 2010 में पहली बार लॉन्च हुई महिंद्रा थार ने धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बना ली। चाहे पहाड़ हों, रेगिस्तान हो या फिर शहर की सड़कों पर स्टाइल से चलना हो, थार हर जगह फिट बैठती है।

2025 की नई Mahindra Thar अब सिर्फ एक ऑफरोड SUV नहीं रही। अब ये युवाओं के लिए एक स्टेटस सिंबल बन चुकी है। खासकर 2020 में जब नई जनरेशन थार आई, तो लोगों ने लाइन लगाकर इसे खरीदा। तब से लेकर अब तक इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई।
Thar Facelift 2025: लॉन्चिंग से पहले हुए 04 बड़े बदलाव
2025 की नई Mahindra Thar फेसलिफ्ट आने वाली है लेकिन उससे पहले ही कुछ बदलाव कर दिए गए हैं जो SUV को और भी प्रीमियम बनाते हैं। आइये देखते हैं वो बदलाव कौन कौन से है:
1. डिजाइन में subtle बदलाव
2025 महिंद्रा थार मॉडल में बाहरी रूप में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं लेकिन थोड़ा-बहुत tweaking जरूर किया गया है। जैसे नई LED DRLs, रिफ्रेश टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील्स जो इसे थोड़ा ज्यादा मॉडर्न फील देते हैं। (Mahindra Thar 2025 changes)
2. इंटीरियर में नए फीचर्स
नया 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। साथ ही, डैशबोर्ड की क्वालिटी भी पहले से बेहतर कर दी गई है। अब सुरक्षा के मामले में भी थार पीछे नहीं रही। 2025 से सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलेंगे, जो इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
3. ADAS फीचर्स
हालांकि पूरा ADAS सिस्टम नहीं दिया गया है, लेकिन कुछ बेसिक ड्राइवर असिस्ट फीचर्स जैसे रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और हिल होल्ड कंट्रोल जोड़े गए हैं।
4. माइलेज और टॉर्क में बदलाव
थोड़ा बहुत माइलेज सुधार देखने को मिला है। पेट्रोल में अब 1-1.5 kmpl ज्यादा माइलेज मिलेगा और टॉर्क आउटपुट भी थोड़ा स्मूद बना दिया गया है। अब बात करते हैं असली फेसलिफ्ट की, जो साल के अंत तक आने की संभावना है।
Read Also: New Mahindra Thar 5 Door Ki Kimat, महिंद्रा की थार रॉक्स 4×4 ने हिलाया पूरा बाजार
Thar facelift 2025 Expectation (Mahindra Thar 2025 changes)
अबकी बार थार को बिलकुल नए लुक में बदल दिया जायेगा। आइये देखते हैं क्या – क्या बदलाव होने की सम्भावना है:
- लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, फेसलिफ्ट में नया ग्रिल और ज्यादा एग्रेसिव बंपर डिज़ाइन मिलेगा, जो इसे Jeep Wrangler जैसा लुक देगा।
- महिंद्रा ने XUV.e प्लेटफॉर्म पर थार के इलेक्ट्रिक वर्जन की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। हो सकता है कि 2026 तक हमें थार EV देखने को मिले।
- थार के नए वेरिएंट्स में कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह वाजिब है।
- कीमतों में ₹25,000–₹40,000 तक का अंतर आया है।
Read Also: MG Unveils Majestor SUV: 26 का माइलेज और Fortuner को टक्कर देने वाली मजेस्टर लांच होने की कगार पर
निष्कर्ष: क्या 2025 की नई Mahindra Thar खरीदनी चाहिए?
अगर आप एक दमदार SUV की तलाश में हैं तो 2025 की नई Mahindra Thar एक बेहतरीन विकल्प है। फेसलिफ्ट आने से पहले की यह छोटी-छोटी अपग्रेड्स इसे और भी खास बनाती हैं। नयी थार पहले वाली से भी धांसू दिखती है। अगर आप भी ऑफ रोडिंग पसंद करते हैं तो आपके लिए ये कार सोने में सुहागा होने वाली है।