8th Pay Commission: क्या आप भी सरकारी नौकरी करते हैं और बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं 8वें वेतन आयोग का? सोच रहे हैं कि आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी? तो जनाब, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं, आज हम आपको बताएंगे कि 2025 में 8वें वेतन आयोग से कितनी राहत मिल सकती है, आपकी जेब कितनी भारी होगी, और कौन-कौन इसका फायदा उठा पाएगा।
Table of Contents
8वें वेतन आयोग की शुरुआत कब होगी?
सरकारी रूल के मुताबिक, हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग आता है। आखिरी यानी 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 में लागू हुआ था, तो अगला यानी 8वां 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है। लेकिन इसकी घोषणाएं और सिफारिशें 2025 के आखिर तक या फिर 2026 के शुरुआती महीना में आने की उम्मीद है।
क्यों जरूरी है 8वां वेतन आयोग?
अब आप सोच रहे होंगे कि हर बार क्यों बदलता है वेतन आयोग? दरअसल, समय के साथ महंगाई बढ़ती है, खर्चे बढ़ते हैं। ऐसे में सैलरी बढ़ाना जरूरी हो जाता है ताकि सरकारी कर्मचारी आर्थिक रूप से मजबूत रहें और उनका काम में मन लगा रहे।
इस वक्त भारत में 7वां वेतन आयोग लागू है। इसके तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57x रखा गया था, और बेसिक Pay को उसी के आधार पर बढ़ाया गया था।
Read Also: रक्षाबंधन 2025: राखी पर नहीं है भद्राकाल! जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और क्यों है ये सबसे खास रक्षाबंधन
संभावित सिफारिशें 8वें वेतन आयोग की
8वें वेतन आयोग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इन सुझावों पर काम हो सकता है:
- फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी
- न्यूनतम वेतन में सुधार
- पेंशन प्रणाली में अपडेट
अगर आप अभी ₹18,000 बेसिक पे पर काम कर रहे हैं, तो 8वें वेतन आयोग के बाद ये ₹26,000 तक पहुंच सकती है। यानी करीब 40% तक की संभावित बढ़ोतरी मानी जा रही है।
अनुमानित फिटमेंट फैक्टर 2025
7वें वेतन आयोग में ये 2.57x था। अब चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 3.68x या उससे भी अधिक किया जा सकता है।

उदाहरण:
अगर आपकी 6वें वेतन आयोग की बेसिक ₹10,000 थी,
तो 7वें वेतन में = ₹10,000 × 2.57 = ₹25,700
और 8वें में = ₹10,000 × 3.68 = ₹36,800
यानि सीधा ₹11,100 का फायदा
Read Also: 7 जुलाई 2025 को अचानक घोषित हुआ राष्ट्रीय अवकाश! स्कूल, बैंक और दफ्तर सब रहेंगे बंद – जानिए वजह
केंद्रीय कर्मचारियों की नई सैलरी क्या हो सकती है?
अब बात करते हैं असली मुद्दे की, 8वें वेतन आयोग के बाद सैलरी कितनी बढ़ेगी? ग्रुप A, B, C कर्मचारियों के लिए अनुमानित सैलरी:
ग्रुप | वर्तमान बेसिक पे | संभावित नया बेसिक पे | अनुमानित कुल वेतन (DA जोड़कर) |
---|---|---|---|
ग्रुप C | ₹18,000 | ₹26,000 | ₹45,000 – ₹50,000 |
ग्रुप B | ₹35,400 | ₹50,000 | ₹75,000 – ₹80,000 |
ग्रुप A | ₹56,100 | ₹75,000 | ₹1,10,000 – ₹1,20,000 |
रिटायर्ड कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग से अच्छी खासी राहत मिलने वाली है। उन्हें बढ़ी हुई पेंशन के साथ-साथ ग्रेच्युटी, DA और अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग जोरों पर है। अगर सरकार इस ओर कोई बड़ा कदम उठाती है तो करोड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों की किस्मत बदल सकती है।
ध्यान दें: सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन 2025 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
क्या 2026 में लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
ज्यादा संभावना है कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू कर दिया जाए। लेकिन घोषणा 2025 के अंत या 2026 के शुरू में होने की उम्मीद है। लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं उम्मीद है 2026 तक में जरूरी आ जाएगा।
निष्कर्ष: क्या मिलेगी राहत या रहेगा इंतज़ार?
सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग उम्मीदों की किरण है। जहां एक ओर महंगाई ने जेबें हल्की कर दी हैं, वहीं 8वें वेतन आयोग से राहत की उम्मीद है। सैलरी में 35–40% तक का इज़ाफा संभव है और पेंशनधारियों को भी बड़ा फायदा मिल सकता है। अब देखना ये है कि सरकार कब और क्या फैसला लेती है।
डिस्क्लेमर: ऊपर देंगे सभी जानकारी इंटरनेट में उपलब्ध बड़े स्रोतों से एकत्रित की गई है अगर इसमें कोई छुट्टी मिलती है तो लेखक की कोई गलती नहीं है आप कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आधिकारिक साइट पर visit करें।